Munger News: पारिवारिक विवाद में पिता ने कुल्हाड़ी से वार कर अपने पुत्र को मार डाला
मुंगेर, सितम्बर 7 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। रविवार को शामपुर थाना क्षेत्र की गोबड्डा पंचायत के गोबड्डा मांझी टोला के वार्ड संख्या 03 में पारिवारिक विवाद में पिता ने अपने पुत्र की कुल्हाड़ी से मार कर मौत के घाट उतार दिया। पुत्र की हत्या के बाद पिता फरार हो गया। जबकि शामपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर हत्या से जुड़े मामले को छानबीन के साथ मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शामपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि पिता के द्वारा पारिवारिक विवाद में पुत्र चंद्रशेखर की हत्या कुल्हाड़ी मारकर की है। हत्यारा पिता फरार हो गया है। हत्या से जुड़े तमाम बिंदुओं की पड़ताल और जानकारी ली जा रही है। हत्यारा पिता की धरपकड़ के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। मृतक के परिजनों की ओर से अबतक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.