Munger News: पांच साल से अधूरी नल-जल योजना, 600 फीट पाइपलाइन नहीं बिछने से दर्जनों परिवार पेयजल से वंचित
मुंगेर, जुलाई 5 -- Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। सात निश्चय के तहत संचालित हर घर नल-जल योजना धरहरा प्रखंड की अमारी पंचायत के बारीचक गांव के वार्ड संख्या 13 में पांच वर्षों से अधूरी पड़ी है। करीब 600 फीट पाइप लाइन नहीं बिछने के कारण दर्जनों परिवार आज भी नल का पानी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, साजन राम के घर से पप्पू राम के घर तक पाइपलाइन का विस्तार नहीं होने से वार्ड के कई घर योजना के लाभ से वंचित हैं। राजेश राम, रंजीत कुमार, शंभू राम, मनोज कुमार गोस्वामी, विलास राम, चरित्र राम, मुसहरू राम, बलि राम, पप्पू राम, अनिल यादव सहित कई परिवारों को आज भी पेयजल के लिए दूसरे स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। उनका कहना है कि, कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.