Munger News: पांच साल की योजना से बदलेगी ग्राम पंचायतों की तस्वीर
मुंगेर, सितम्बर 30 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। ग्राम पंचायतों के समग्र और सुनियोजित विकास के लिए अब पांच वर्षीय विकास योजना तैयार की जाएगी। पंचायतों की जरूरत और उपलब्ध संसाधनों का आकलन कर प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं का चयन होगा। इसके बाद प्रत्येक वर्ष की अलग कार्ययोजना तैयार कर योजनाओं को चरणबद्ध तरीके से धरातल पर उतारा जाएगा। इसी उद्देश्य से बुधवार को सदर प्रखंड कार्यालय में मुखिया, पंचायत समिति सदस्यों और प्रखंड स्तरीय कर्मियों को विकसित ग्राम पंचायत को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम पदाधिकारी प्रमोद मिस्त्री ने प्रशिक्षण में पंचायतों के विकास के लिए बुनियादी सुविधाओं के साथ आजीविका से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता देने की जानकारी दी गई। कौशल विकास केंद्र, स्वयं सहायता समूहों के लिए केंद्र, पशु शेड समेत अन्य जरूरी आधारभूत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.