मुंगेर, अगस्त 6 -- Munger News: असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज प्रखंड में मंगलवार देर रात चेहल्लुम का पर्व आपसी सौहार्द के साथ देर रात संपन्न हो गया। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विक्रमपुर अल्पसंख्यक टोला, जलालाबाद चरसा गोदाम सहित विभिन्न क्षेत्रों से चेहल्लुम का जुलूस निर्धारित मार्गों से शांतिपूर्वक निकाला गया। जुलूस के दौरान प्रखंड कार्यालय के समीप लदौआ मोड़ पर युवाओं ने पारंपरिक करतबों का प्रदर्शन किया। जिसे देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ लगी रही। कर्बला मैदान में पहलाम किया। विधि व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष विपुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहे। जुलूस में मोहम्मद आजम ,मोहम्मद मुन्ना,मोहम्मद इकराम, नवरेज शहबाज सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: पेज 3:::मोबाइल दुकान पर जाने के लिए निकले थे तीनों लड़केग...