Munger News: पश्चिम बंगाल की महिला यात्री का चलती ट्रेन में मोबाइल छीना, मामला दर्ज
मुंगेर, अगस्त 19 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर रेलवे स्टेशन पर इन दिनों चोर-उचक्कों और बदमाशों की सक्रियता बढ़ गई है। भीड़भाड़ का फायदा उठाकर यात्रियों के सामान और मोबाइल पर बदमाश हाथ साफ कर रहे हैं। ताजा मामला पश्चिम बंगाल के मालदा स्थित कालीबाड़ी कॉलोनी निवासी सीमा कुमारी का है। वह ट्रेन संख्या 13410 किऊल-मालदा इंटरसिटी से यात्रा कर रही थीं। इसी दौरान जमालपुर स्टेशन पर भीड़ का फायदा उठाकर बदमाश उनका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद महिला यात्री ने जमालपुर रेल थाना पहुंचकर अज्ञात बदमाश के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने बताया कि स्टेशन पर ट्रेन के रुकने के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। इस संबंध में रेल थाना एसएचओ स्वराज कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.