मुंगेर, सितम्बर 13 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। तीज और चौरचन पर्व को लेकर एक नंबर ट्रैफिक से गांधी चौक तक ठेले वालों ने बीच सड़क तक कब्जा जमा पूजा सामाग्रियों की दुकानें खोल ली है। इससे सड़क पर आवागमन प्रभावित हो रहा है और वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। बाजार में अपने काम से आए प्रवीण कुमार, धीरेंद्र ठाकुर, प्रकाश यादव एवं अरविंद शर्मा सहित कई स्थानीय लोगों ने बताया कि, तीज और चौरचन जैसे प्रमुख त्योहारों के मौके पर हर वर्ष इस मार्ग की यही स्थिति देखने को मिलती है। सड़क किनारे लगने वाली अस्थायी दुकानें ऐसे अवसरों पर धीरे-धीरे सड़क के बड़े हिस्से तक फैल जाती हैं। इसके कारण पहले से व्यस्त इस मार्ग पर जाम की स्थिति बनने लगती है। बताया जा रहा है कि, अगले दो दिनों तक अतिक्रमण की यह स्थिति बनी रहेग...