मुंगेर, जुलाई 5 -- Munger News: टेटियाबंबर, एक संवाददाता। टेटियाबंबर थानाक्षेत्र के लगमा गांव में प्रेम संबंध को सामाजिक स्वीकृति देते हुए ग्रामीणों और दोनों परिवारों की सहमति से एक प्रेमी युगल की मंदिर में शादी करा दी गई। इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी इलाके में खूब चर्चा हो रही है। जानकारी के अनुसार, लगमा गांव निवासी रवि कुमार पिता प्रदीप मांझी और टेटिया गांव की करिश्मा कुमारी पिता अमरजीत मांझी पिछले करीब दो वर्षों से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। बताया जाता है कि, रवि ने करिश्मा को मिलने के लिए अपने गांव बुलाया था। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर दोनों पर पड़ गई। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी दोनों परिवारों को दी और उन्हें बुलाया गया। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बातचीत चली। अंततः परिवारों ने रिश्ते...