मुंगेर, अगस्त 4 -- Munger News: मुंगेर, वरीय संवाददाता। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पर दिल्ली स्थित आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुए कथित हमले के विरोध में सोमवार शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा सड़क पर दिखा। जिला कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी चौक से राजीव गांधी चौक तक विरोध मार्च निकाला। यह भी पढ़ें- सांसद पर कथित हमला के खिलाफ शहर में प्रदर्शनविरोध मार्च इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राजीव गांधी चौक पर पहुंचकर केंद्रीय गृह मंत्री और दिल्ली सरकार का पुतला फूंका। मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, ओबीसी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और पप्पू यादव के समर्थक शामिल हुए। कार्यकर्ताओं के हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर जनप्रति...