Munger News: पटवन विवाद में वृद्ध की गला दबाकर हत्या, तीन नामजद
मुंगेर, अगस्त 17 -- Munger News: टेटियाबंबर, एक संवाददाता। कुंडी गांव में पटवन को लेकर हुए विवाद ने एक बुजुर्ग की जान ले ली। शुक्रवार शाम खेत में पाइप समेटने के मामूली विवाद में 70 वर्षीय सकलदेव यादव की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।
घटना का विवरण मृतक के पुत्र मिथलेश कुमार ने टेटिया बंबर थाना में आवेदन देकर बताया कि, उनके पिता अपने खेत में पटवन कर रहे थे। पटवन खत्म होने के बाद जब वे पाइप समेट रहे थे, तभी दूसरे पक्ष के लोग आए और अपने खेत की पटवन के लिए पाइप नहीं हटाने की बात कहने लगे। इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई और बात हाथापाई तक पहुंच गई। आरोप है कि, इसी दौरान कुंडी गांव निवासी अमन कुमार, खेमन कुमार समेत तीन लोगों ने मिलकर सकलदेव यादव के साथ मारपीट की एवं गला दबा दिया, हालांकि घटना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.