Munger News: पंचायतों में आज विशेष ग्रामसभा, योजनाओं का होगा चयन
मुंगेर, सितम्बर 17 -- Munger News: टेटियाबंबर,एसं.। सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत टेटिया बंबर प्रखंड की सातों पंचायतों में 17 सितंबर को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। प्रखंड प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। प्रखंड की बनगामा, बनाहरा, भुना, धौरी, केशौली, नोनाजी और टेटिया पंचायत में होने वाली इस ग्राम सभा में पंचायत स्तर पर 10 प्राथमिकता वाली योजनाओं का चयन किया जाएगा। चयनित योजनाओं में स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और स्वास्थ्य उपकेंद्रों के सुदृढ़ीकरण, उन्नयन और जरूरत के अनुसार नवनिर्माण को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाएगा। बीडीओ निशा राय ने बताया कि अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूद सार्वजनिक संपत्तियों को बेहतर बनाना और लोगों को बेहतर जनसुविधाएं देना है। यह भी पढ़ें- Ara News: आज हर पंचयात में विशेष ग्राम सभा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.