मुंगेर, सितम्बर 19 -- Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। गायत्री परिवार दरियापुर शाखा के संयोजन में जिला प्रतिनिधि डॉ. अरुण पंडित के आवासीय परिसर स्थित प्रज्ञा पीठ में दो दिवसीय पंचकुंडीय गायत्री यज्ञ व दीप यज्ञ संपन्न हुआ। डॉ. अरुण पंडित की दिवंगत पत्नी सुशीला देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में 210 श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां दीं। गायत्री शक्तिपीठ जमालपुर के उपजोन प्रतिनिधि मनोज मिश्र ने सत्यनारायण कथा के संदेश पर प्रकाश डाला। भागीचक की महिला प्रतिनिधि रूबी देवी और सुषमा देवी ने यज्ञ संपन्न कराया। युग गायक पंकज कुमार मंडल ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए, जबकि विकास कुमार ने तबले पर संगत की। गायत्री शक्तिपीठ जमालपुर के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी कृष्ण चंद्र चौरसिया ने श्रद्धालुओं को ऋषि साहित्य, गायत्री चालीसा, मंत्र लेखन पुस्तिका और...