Munger News: न सड़क, न स्कूल, न स्वास्थ्य सुविधा, बदहाल जिंदगी जी रहे बागवारी के ग्रामीण
मुंगेर, अगस्त 30 -- Munger News: टेटियाबंबर, एक संवाददाता। प्रखंड की बनहरा पंचायत अंतर्गत महादलित बहुल बागवारी गांव आजादी के करीब आठ दशक बाद भी विकास की बाट जोह रहा है। करीब डेढ़ सौ की आबादी वाले इस गांव में अबतक न पक्की सड़क बनी है और न ही स्वास्थ्य व शक्षिा की समुचित व्यवस्था हो सकी है। गांव के दोनों ओर नदियां हैं। मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को कीचड़ भरी पगडंडियों से होकर पैदल आना-जाना पड़ता है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। नदियों में पानी बढ़ने के कारण गांव का संपर्क पूरी तरह कट जाता है। ऐसे में किसी ग्रामीण की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल पहुंचाना बेहद मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों को नदी का पानी कम होने का इंतजार करना पड़ता है। इसके बाद मरीज को खाट पर लादकर जान जोखिम में डालकर नदी पार करानी पड़ती है।
शिक्षा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.