मुंगेर, अक्टूबर 26 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। जिले में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। सोमवार को न्यूनतम तापमान गिरकर लगभग 20 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा। दिन और रात के तापमान में 12 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहने के कारण सुबह और रात में हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। वहीं, दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर रहने के कारण दोपहर में अब भी हल्की गर्मी महसूस हो रही है। सोमवार को दिनभर पश्चिमी एवं उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलती रहीं। न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ सुबह और रात के मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है। हालांकि, दिन में धूप निकलने और अधिकतम तापमान अपेक्षाकृत अधिक रहने से गर्मी का असर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में जिले में सुबह-रात की हल्की ठंड और दोपहर की गर्मी का ...