मुंगेर, सितम्बर 2 -- Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर के नवपदस्थापित एसडीओ महेश कुमार का मंगलवार को विधिज्ञ संघ,तारापुर के अधिवक्ताओं ने कार्यालय कक्ष में पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Munger News: नए एसडीओ का स्वागत एवं पुराने को दी गई भावभीनी विदाईस्वागत समारोह इस दौरान अधिवक्ताओं ने एसडीओ को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए जनहित में बेहतर प्रशासनिक कार्य की उम्मीद जताई। विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष सह वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार सिंह ने कहा कि अनुमंडल प्रशासन और विधिज्ञ संघ के बीच बेहतर समन्वय से आमलोगों को न्याय पाने की प्रक्रिया को अधिक सहज और प्रभावी बनाया जा सकता है।संवाद और पारदर्शिता उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर निष्पक्षता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ लिए गए निर्णय से लोगों का प्रशासनिक व्य...