Munger News: नौवागढ़ी-पाटम पथ पर लगा बैरियर, बड़े वाहनों की नो-एंट्री
मुंगेर, अगस्त 5 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। श्रावण मास में बढ़ने वाली श्रद्धालुओं और कांवरियां वाहनों की भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो गई है। जाम की समस्या से लोगों को राहत दिलाने और वाहनों का सुचारु परिचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नौवागढ़ी-पाटम पथ पर बैरियर लगाकर बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। अब इस मार्ग से केवल आवश्यक और छोटे वाहनों को ही निर्धारित व्यवस्था के तहत गुजरने की अनुमति दी जा रही है। हर वर्ष श्रावण मास में ऋषिकुंड और आसपास के धार्मिक स्थलों की ओर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना-जाना होता है। इसके कारण नौवागढ़ी-पाटम मार्ग पर अक्सर लंबा जाम लग जाता है। कई बार एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं के वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। इस बार यातायात पुलिस ने पहले से ही रणनीति बनाते हुए बैरियर लगाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.