Munger News: नौजवान क्लब बरदह ने 3-1 से दर्ज की शानदार जीत,
मुंगेर, जुलाई 28 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर जिला फुटबॉल लीग के तहत सोमवार को शीतलपुर मैदान में नौजवान क्लब बरदह और देवघरा फुटबॉल क्लब, संग्रामपुर के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि दिनेश कुमार मोनी एवं विशिष्ट अतिथि एकलव्य सेंटर के कोच शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैच के 11वें मिनट में नौजवान क्लब बरदह के जर्सी नंबर-13 मो. अफरीदी ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। हालांकि, 22वें मिनट में देवघरा फुटबॉल क्लब के महेश कुमार (जर्सी नंबर-11) ने शानदार गोल कर मुकाबला 1-1 से बराबरी पर ला दिया। पहले हाफ तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। दूसरे हाफ में नौजवान क्लब बरदह ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए जर्सी नंबर-17 मो. मनोअर के गोल से फिर बढ़त बनाई। इसके बाद मो. सुबेद ने तीसरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.