मुंगेर, अक्टूबर 5 -- Munger News: तारापुर। नशामुक्त भारत अभियान के तहत रविवार को तारापुर के शहीद चौक के समीप नशा मुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नशे के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। कलाकारों ने अपने अभिनय के जरिए शराब सहित अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। नाटक में बताया गया कि, नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित करने के साथ-साथ उसके परिवार की खुशियां और आर्थिक स्थिति भी बिगाड़ देती है। नशे के कारण कई परिवारों में आपसी कलह बढ़ती है और घर-परिवार बिखरने की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। कलाकारों ने लोगों से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने...