मुंगेर, नवम्बर 11 -- नशे के दुष्परिणामों पर जागरूकता कार्यक्रम Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। नशामुक्त बिहार अभियान के तहत मंगलवार को तारापुर के शहीद चौक के समीप नशामुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मद्य निषेध विभाग,मुंगेर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए इससे दूर रहने का संदेश दिया। इस दौरान कलाकारों ने 'नशा करता नाश' सहित कई प्रभावशाली प्रस्तुतियों के जरिए शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। टीम लीडर मनोज कुमार के नेतृत्व में विकास कुमार,सोनी कुमारी,आकाश कुमार,सिकंदर शर्मा,नंदकिशोर मालाकार,दिलीप कुमार एवं विभा कुमारी ने अपने अभिनय से नशे की लत के दुष्प्रभावों...