मुंगेर, जुलाई 7 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में बार-बार हो रही धांधली और पेपर लीक के दंश ने एक और होनहार छात्रा की जान ले ली। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कल्याणचक गांव में पिछले तीन दिनों से लापता 20 वर्षीय छात्रा संध्या कुमारी का शव मंगलवार को घर के पास ही स्थित एक कुएं से बरामद हुआ। छात्रा की मौत की खबर फैलते ही पूरे इलाके में मातम पसर गया। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है。 यह भी पढ़ें- डिप्रेशन में थी नीट की छात्रा, कुएं में मिला शवपांच जुलाई से लापता थी संध्याः ​परिजनों के अनुसार, पढ़ाई में बेहद मेधावी संध्या कुमारी का सपना डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना था। इसके लिए उसने कड़ी मेहनत की और दो बार नीट की परीक्षा में बैठी। लेकिन दोनों ही बार पेपर लीक और परीक्षा प्रक्रिया में धांधली...