Munger News: निर्माणाधीन मकान से लाखों की चोरी, मोटर, ग्राइंडर मशीन व बिजली के तार लेकर फरार हुए चोर
मुंगेर, जुलाई 20 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर स्थित पशुपालन गली में चोरों ने एक निर्माणाधीन मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के निर्माण सामग्री और उपकरणों की चोरी कर ली। पीड़ित मकान मालिक ने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की है। मकान मालिक सुनील यादव ने बताया कि उनके निर्माणाधीन मकान में प्रतिदिन सुबह से शाम तक निर्माण कार्य होता है। काम समाप्त होने के बाद मकान में ताला लगाकर वह अपने फुलका स्थित पुराने घर चले जाते हैं। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर मकान में प्रवेश किया और पानी की मोटर, बिजली के तार, ग्राइंडर मशीन, लोहे के सामान, पाइप समेत कई महंगे उपकरण चोरी कर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- Ranchi News: चोरों ने निर्माणाधीन मकान से लोहे का सामान ले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.