Munger News: नियोजन शिविर में 75 अभ्यर्थियों का प्रथम चरण में चयन
मुंगेर, अक्टूबर 29 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार के अंतर्गत जिला नियोजनालय मुंगेर की ओर से गुरुवार को प्रखंड कार्यालय तारापुर में एक दिवसीय नियोजन शिविर का आयोजन किया गया। निजी कंपनी एसआईएस सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित शिविर में कुल 117 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें से साक्षात्कार के बाद 75 अभ्यर्थियों का प्रथम चरण के लिए चयन किया गया। कंपनी की ओर से कुल 180 रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाना था। शिविर में कंपनी के मानव संसाधन प्रबंधक राजीव कुमार ने अभ्यर्थियों को कंपनी में कार्य की प्रकृति, वेतन एवं भत्ते, कार्यस्थल तथा नौकरी से संबंधित अन्य आवश्यक जानकारियां दीं। यह भी पढ़ें- Sasaram News: जॉब कैंप में 21 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.