मुंगेर, अक्टूबर 16 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर देने के लिए जिला नियोजनालय की ओर से आगामी 28 अक्टूबर से प्रखंडवार नियोजन शिविर आयोजित किए जाएंगे। एसआईएस सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर और कैश कस्टोडियन के कुल 180 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती देशभर में की जाएगी। जिला नियोजन पदाधिकारी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, सुरक्षा जवान के 100, सुरक्षा सुपरवाइजर के 30 और कैश कस्टोडियन के 50 पदों पर नियुक्ति होगी। सुरक्षा जवान के लिए दसवीं तथा सुपरवाइजर और कैश कस्टोडियन के लिए 12वीं पास होना अनिवार्य है। सभी पदों के लिए आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। पद के अनुसार न्यूनतम लंबाई की शर्त भी रखी गई है। नियोजन ...