Munger News: नियमित मानदेय की मांग को ले पशु मित्रों ने किया प्रदर्शन
मुंगेर, जुलाई 17 -- Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। नियमित मासिक मानदेय की मांग को लेकर तारापुर के पशु मित्रों एवं टीकाकर्मियों ने बिहार सरकार के एफएमडी (खुरपका-मुंहपका) राउंड-7 टीकाकरण अभियान के बहिष्कार की घोषणा की है। मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। बिहार राज्य पशु मित्र संघ के बैनर तले भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि, वर्षों से टीकाकरण व पशु स्वास्थ्य सेवाएं देने के बावजूद उन्हें नियमित मानदेय नहीं मिला है। मांग पूरी होने तक टीकाकरण कार्य शुरू नहीं करने की चेतावनी दी गई है। प्रभारी पशु चिकित्सक डॉ. पवन कुमार ने बताया कि ज्ञापन जिला पशुपालन पदाधिकारी को भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई विभागीय स्तर पर होगी। यह भी पढ़ें- एफएमडी टीकाकरण अभियान शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.