Munger News: नारियल लदे पिकअप ने एनएच -333 पर खड़े ट्रक में मारी टक्कर, चालक की मौत
मुंगेर, अक्टूबर 27 -- Munger News: टेटियाबंबर, एक संवाददाता। मंगलवार अहले सुबह एनएच -333 पर बनहरा चौक के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। नारियल लदी एक पिकअप वैन ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उप चालक मंसूर मामूली रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान बंगाल निवासी पिंटू हांसदा के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही गंगटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर वाहनों को जब्त कर लिया। जानकारी के अनुसार, पिकअप वैन बंगाल से नारियल लेकर मुंगेर जा रही थी। आशंका है कि, चालक को झपकी आ गई, जिससे अनियंत्रित पिकअप सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: झपकी के कारण पिकअप चालक की गई जान टक्कर इतनी जोरदार थी कि, वाहन का अगला भाग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.