Munger News: नाबालिग लड़की को सीतामढ़ी से जमालपुर पुलिस ने किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार
मुंगेर, नवम्बर 23 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आदर्श थाना जमालपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की के लापता होने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सीतामढ़ी में छापेमारी कर उसे सकुशल बरामद कर लिया है। वहीं, लड़की को अपने साथ ले जाने के आरोप में लड्डू कुमार युवक को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है। इस बावत थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि लड़की के पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री के लापता होने को लेकर जमालपुर थाना में कांड संख्या 147/26 दर्ज कराया था। आवेदन में बताया गया था कि 29 सितंबर 2026 को दिन के करीब 11 बजे लड़की स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.