मुंगेर, जुलाई 5 -- Munger News: सत्तर कटैया, एक संवाददाता। बिहरा थाना क्षेत्र के दुम्मा गांव से एक माह पूर्व भगाये एक नाबालिग लड़के कीआरोपी को पुलिस ने पंचगछिया स्टेशन पास से गिरफ्तार किया। बिहरा थानाध्यक्ष इंसपेक्टर संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि दुम्मा गांव निवासी कुन्दन देवी ने गोतनी सरिता देवी पर एकलौते नाबालिग पुत्र अजय कुमार यादव को बहला फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुये समुचित कार्रवाई की मांग की थी। दो दिन पूर्व पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर लगभग एक माह बाद भगाये गये युवक को पटना जिला से बरामद किया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी महिला से आवश्यक पुछताछ की गई है। यह भी पढ़ें- सहरसा: नाबालिग लड़के को भगाने की आरोपी महिला गिरफ्तार इस मामले में पुलिस द्वारा अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी ...