Munger News: नहर किनारे एक किमी सड़क की हालत बदहाल
मुंगेर, सितम्बर 30 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। खड़गपुर के तारापुर मोड़ स्थित नहर किनारे की सड़क की हालत बद से बदतर हो चुकी है। लगभग एक किलोमीटर लंबी यह कच्ची सड़क बरसात में कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे लोगों का चलना दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार इसी रास्ते पर लगभग 50 मकानों का निर्माण हुआ है। यहां रहने वाले लोग रोज इसी कीचड़ भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। कॉलेज सहित कई लोग नगर का टैक्स भी लोग दे रहे हैं, इसके बावजूद कोई संबंधित अधिकारी बेखबर है। इसी मार्ग से किसान अपने खेतों में जाते हैं और एक निजी आईटीआई कॉलेज भी इसी रास्ते में है, जिससे छात्रों को भी भारी परेशानी होती है। सबसे बड़ा सवाल अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर उठ रहा है।जितने भी लोगों ने भवन निर्माण काराया है वह शहरी क्षेत्र का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.