Munger News: नशे धुत होकर पानी टंकी पर चढ़ा रेलवे कर्मचारी, जुबलीवेल चौक पर घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा
मुंगेर, अगस्त 18 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि।आदर्श थाना जमालपुर क्षेत्र के जुबलीवेल चौक स्थित रेलवे पानी टंकी पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रामपुर कॉलोनी निवासी रेलवे कर्मचारी छोटेलाल चौधरी नशे की हालत में पानी टंकी के ऊपर चढ़ गया। कर्मचारी के टंकी पर चढ़ने की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। देखते ही देखते मौके पर घंटों तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नशे की हालत में टंकी पर चढ़ा रेलवे कर्मचारी काफी देर तक ऊपर ही तरह-तरह की हरकतें करता रहा। ऊंचाई पर कर्मचारी के इस तरह खड़े रहने से नीचे मौजूद लोगों में किसी अनहोनी की आशंका बनी रही। कई लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए समझाया, लेकिन वह तत्काल नीचे आने को तैयार नहीं हुआ। उसकी हरकत को देखकर लोगों को फिल्म शोले के पानी टंकी वाले चर्चित दृश्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.