Munger News: नशे के लिए पैसे न देने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, केस दर्ज
मुंगेर, जुलाई 20 -- Munger News: टेटियाबंबर, एक संवाददाता। टेटियाबंबर थानाक्षेत्र के बंबर गांव में रविवार को नशे के लिए पैसे नहीं देने पर एक दुकानदार को चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया गया। जख्मी दुकानदार प्रशांत कुमार है। उन्होंने थाना में दिए आवेदन में बताया कि, बंबर गांव निवासी फंटूश कुमार तांती उनकी हार्डवेयर दुकान पर पहुंचा और नशा करने के लिए 500 रुपये मांगने लगा। इंकार करने पर आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी और चाकू से चेहरे पर वारकर दिया। हमले में वह जख्मी हो गए। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने घायल दुकानदार को तुरंत टेटियाबंबर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि, जख्मी के आवेदन पर एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.