Munger News: नशे के खिलाफ विद्यार्थियों ने चलाया जागरूकता अभियान
मुंगेर, अगस्त 28 -- Munger News: तारापुर,निसं.। पार्वती नगर स्थित शकुनी चौधरी द इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं और समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर इससे दूर रहने का संदेश देना था। विद्यालय के विद्यार्थियों ने हाथों में नशामुक्ति से संबंधित तख्तियां लेकर जागरूकता अभियान चलाया। तख्तियों पर नशे के खिलाफ प्रेरक नारे लिखे थे। विद्यार्थियों ने लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान की जानकारी दी। साथ ही युवाओं से नशे की लत से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। विद्यार्थियों ने कहा कि, नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। कार्यक्रम में मो. अजहर, मनीष कुमार, शशिभूषण कुमार, गोपाल प्रसाद, उत्तम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.