Munger News: नवविवाहिता की मौत मामले में चार नामजद, दो गिरफ्तार
मुंगेर, अगस्त 26 -- Munger News: टेटियाबंबर, एक संवाददाता। टेटियाबंबर-हवेली खड़गपुर मार्ग अंतर्गत बंबर कुशवाहा टोला के समीप सड़क किनारे शीशम के पेड़ से नवविवाहिता का शव लटका मिलने के मामले में मृतका के पिता उमेश बिंद के आवेदन पर टेटियाबंबर थाने में चार नामजद सहित अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने चार नामजदों में दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार नामजदों में मृतका के पति टेटिया निवासी सोनू बिंद और सास सुनीता देवी हैं। गौरतलब हो कि, सोमवार सुबह शीशम के पेड़ से लटका सोनू बिंद की 20 वर्षीय पत्नी रेणु देवी का शव मिला था। प्रभारी डीएसपी प्रभात रंजन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.