मुंगेर, अक्टूबर 11 -- Munger News: असरगंज, निज संवाददाता। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को कच्ची कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। शनिवार देर रात से रविवार शाम तक कच्ची कांवरिया मार्ग होते हुए बाबाधाम और तेलडीहा दुर्गा मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। पूरा कांवरिया पथ जय मां दुर्गे, जय मां तिलडीहा, बोलबम और हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान रहा। नवरात्र के पहले दिन प्रसिद्ध तिलडीहा मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु सुल्तानगंज से जल लेकर कच्ची कांवरिया पथ होते हुए मंदिर पहुंचे। मुंगेर के साथ-साथ भागलपुर, बांका, लखीसराय, जमुई, सहरसा, पूर्णिया, खगड़िया, कटिहार और झारखंड से बड़ी संख्या में श्रद्धालु थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: तिलडीहा दुर्गा मंदिर में मां शैलपुत्री के जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु ...