मुंगेर, जुलाई 5 -- Munger News: सहरसा। नलकूप के देखरेख व संचालन से मुखिया और पंचायत सचिव को मुक्त कर दिया गया है। अब पंचायतों द्वारा नलकूप का संचालन नहीं कराया जाएगा। वर्ष 2019 से सभी राजकीय नलकूपों को मरम्मति, संचालन एवं रख-रखाव देतु पंचायती राज व्यवस्था के तहत पचायतों को सौंपा गया था। लघु सिंचाई प्रमंडल की देखरेख में संबंधित ग्राम पंचायत के मुखिया और पंचायत सचिव द्वारा नलकूप संचालित किया जाना था। पटवन में नलकूप बड़ा सहायक होता है। नलकूप रहने के बाद भी सही ढंग से संचालन नहीं होने से सैकड़ों किसान वंचित हो रहे थे। नलकूप देखरेख और संचालन के लिए लघु सिंचाई विभाग द्वारा संबंधित पंचायतों को राशि भी दी गई थी। राशि मिलने के बाद भी संबंधित मुखिया एवं पंचायत सचिव के द्वारा विभिन्न कारणों से नलकूप संचालन में रूचि नहीं लेने के कारण अद्यतन कोई प्रगत...