Munger News: नयागांव संतमत आश्रम में 26 सितंबर को जुटेंगे ढाई हजार से अधिक श्रद्धालु
मुंगेर, सितम्बर 7 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। स्थानीय नयागांव संतमत सत्संग आश्रम परिसर में आगामी 26 सितंबर, शनिवार को एकदिवसीय बहुक्षेत्रीय मासिक संतमत सत्संग सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में मुंगेर सहित कई जिलों से करीब ढाई हजार से अधिक संतमत सत्संग अनुयायियों और प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं के भोजन, भंडारा और ठहरने की निशुल्क व्यवस्था आयोजन समिति की ओर से की जा रही है। यह जानकारी रविवार को संतमत सत्संग आश्रम नयागांव में आयोजित तैयारी बैठक के दौरान प्रचार मंत्री राजन कुमार चौरसिया एवं उप प्रचार मंत्री आशीष कुमार अधिवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में सत्संग, प्रवचन, भजन-कीर्तन, संतवाणी पाठ, रामायण पाठ, आरती गान और सामूहिक भंडारा का आयोजन होगा। संतमत सत्संग के महात्मा स्वामी महेश्वर बाबा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.