Munger News: नप जमालपुर के सफाई कर्मियों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक
मुंगेर, अक्टूबर 8 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर नगर परिषद के सफाई कर्मियों की समस्याओं के समाधान और उन्हें कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को नगर परिषद जमालपुर के सभागार में स्थायी लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुंगेर के माननीय न्यायाधीश ने सफाई कर्मियों को स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली, उपयोगिता और समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया की जानकारी दी। न्यायाधीश ने कहा कि सफाई कर्मी शहर की स्वच्छता व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। कार्य के दौरान अधिकारों से जुड़ी किसी समस्या या विवाद की स्थिति में उन्हें अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। स्थायी लोक अदालत के माध्यम से कई मामलों का सरल, सुलभ और आपसी सहमति से समाधान कराया जा सकता है। उन्होंने सफाई कर्मियों से कहा कि किसी भी समस्या को ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.