Munger News: नप जमालपुर का सहयोग शिविर सिर्फ कागजी खानापूर्ति, नहीं दूर हो रहीं वार्डवासियों की समस्याएं
मुंगेर, अगस्त 19 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। बिहार सरकार के निर्देश पर ग्रामीण इलाकों में पंचायत स्तर पर आयोजित सहयोग शिविरों में जहां लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है, वहीं नगर परिषद जमालपुर का सहयोग शिविर वार्डवासियों के लिए महज कागजी खानापूर्ति बनकर रह गया है। मंगलवार को ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के हरिसभा, नयागांव परिसर में नगर परिषद की ओर से आयोजित शिविर में वार्ड संख्या 13, 14, 15 और 16 के लोगों ने पहुंचकर क्षेत्र की बुनियादी समस्याएं उठाईं। शिविर में सबसे अधिक शिकायतें जाम नाली, जलजमाव, जर्जर सड़क, बंद स्ट्रीट लाइट और गंदगी से जुड़ी रहीं। विभिन्न वार्ड को रोहन, राहुल, सुजीत, श्यामा देवी, अंशु, प्रिया, विवेका, विजय सहित अन्य ने बताया कि कई मोहल्लों में नियमित नाला सफाई नहीं होने से गंदा पानी जमा रहता है। बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.