Munger News: नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों से गूंजा कॉलिंस किड्स
मुंगेर, सितम्बर 3 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। कॉलिंस किड्स के प्री-नर्सरी से यूकेजी तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए शिक्षक दिवस समारोह का तीन दिवसीय शुभारंभ बुधवार को हर्षोल्लास के साथ हुआ। करीब 300 से अधिक बच्चों ने नृत्य, कविता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि देने के साथ बच्चों में शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना विकसित करना था। शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक उमेश प्रसाद सिंह, उपप्राचार्य सूरज जायसवाल, प्रशासक प्रणव कुमार एवं एकेडमी प्रभारी चांदनी कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.