Munger News: नगर परिषद के अधूरे रोड-नाला कार्य पर चिंता, बरसात बाद शुरू होंगे निर्माण कार्य
मुंगेर, अगस्त 21 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता।नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत प्रत्येक वार्ड में सड़क और नाली निर्माण के कई कार्य परिषद द्वारा पूर्व में कराए जा चुके हैं। कुछ अन्य कार्यों के टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है, जिनका निर्माण कार्य बरसात समाप्त होने के बाद आरंभ किया जाएगा। वहीं कुछ ऐसे रोड और नाले भी हैं जिन्हें पूर्व विधायक राजीव सिंह के कार्यकाल से ही मुख्यमंत्री समग्र योजना में शामिल किया गया था, लेकिन आज तक उनका कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। कार्य अधूरा रहने के पीछे क्या कारण रहे, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वार्डवासियों ने इस मुद्दे पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी एवं अध्यक्ष को लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.