मुंगेर, जुलाई 18 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। नगर निगम कार्यालय परिसर में शनिवार को विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। टीबी मुक्त अभियान के तहत आयोजित इस कैंप में नगर निगम क्षेत्र के कुल 136 उच्च जोखिम वाले लोगों की टीबी स्क्रीनिंग और आवश्यक चिकित्सा जांच की गई। इनमें से लक्षण के आधार पर 42 संदिग्ध मरीजों को बेहतर जांच के लिए सदर अस्पताल भेजकर एक्स-रे कराया गया। गैर संचारी रोग कार्यक्रम के तहत शिविर में आए सभी मरीजों की बीपी और शुगर की भी जांच कर मुफ्त परामर्श दिया गया। नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता के निर्देश व अनुश्रवण में आयोजित इस कैंप में डीपीएम मो. फैजान आलम अशरफी, डॉ. जाबिर हुसैन, शहरी स्वास्थ्य सलाहकार संदीप कुमार यादव सहित मेडिकल टीम ने अपनी तकनीकी सेवाएं दीं। यह भी पढ़ें- मुंगेर जेल में कैदियों की हुई स्वास्थ्...