Munger News: नगर निगम बोर्ड की मासिक बैठक आज
मुंगेर, जुलाई 20 -- Munger News: मुंगेर, नि.प्र। नगर निगम मुंगेर बोर्ड की साधारण मासिक बैठक आज दोपहर दो बजे निगम कार्यालय के सभागार में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता महापौर-सह-सभापति कुम कुम देवी करेंगी। निगम कार्यालय की ओर से इसको लेकर सभी पैंतालिस पार्षदों को बैठक के एजेंडे को लेकर कॉपी उपलब्ध करवा दी गई है। जानकारी के अनुसार बैठक में नगर निगम से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों, प्रशासनिक मामलों और अन्य विचारणीय विषयों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। सभी संबंधित पार्षदों एवं पदाधिकारियों को समय पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.