मुंगेर, अगस्त 4 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। सोमवार को मुंगेर नगर निगम श्रमिक यूनियन की कार्यकारिणी की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें सफाई कर्मियों की जारी हड़ताल की समीक्षा की गई। इसके साथ ही बैठक में निगम प्रशासन की कार्यशैली की आलोचना करते हुए मजदूरों की लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की भी गई। बैठक के दौरान यूनियन के निर्वाचित अध्यक्ष सह इंटक के प्रदेश महासचिव संजय केशरी ने कहा कि, नगर निगम एक स्वायत्तशासी संस्था है और बोर्ड से प्रस्ताव पारित कर दैनिक एवं एनजीओ कर्मियों को स्थायी कर्मियों के रूप में मान्यता देने में सक्षम है। उन्होंने आरोप लगाया कि, निगम प्रशासन की हठधर्मिता के कारण सफाईकर्मी नारकीय जीवन जीने को विवश हैं। यह भी पढ़ें- Hajipur News: मांगों के समर्थन में हड़ताली सफाई कर्मियों ने फूंका राज्य सरकार...