मुंगेर, नवम्बर 20 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले में नए राशन कार्ड जारी करने और पुराने राशन कार्डधारियों की ई-केवाईसी कराने की प्रक्रिया जारी है। नए राशन कार्ड के लिए निर्धारित लक्ष्य के करीब आवेदन तो प्राप्त हो चुके हैं, लेकिन सभी आवेदकों को कार्ड उपलब्ध कराने और लाभुकों का ई-केवाईसी पूरा कराने की चुनौती अब भी बनी हुई है। 19 नवंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार जिले में 21,612 नये राशन कार्ड जारी करने का लक्ष्य निर्धारित था। इसके विरुद्ध 21,035 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो लक्ष्य का 97.33 प्रतिशत है। इनमें से अब तक 16,485 नए राशन कार्ड जारी किए जा चुके हैं। यानी लक्ष्य का 76.28 प्रतिशत ही पूरा हो सका है। दूसरी ओर, ई-केवाईसी के आंकड़े भी चिंता बढ़ाने वाले हैं। जिले में कुल 24,212 आवेदनों का आंकड़ा दर्ज है। इनमें 22,100 आवेदनों के लिए ...