मुंगेर, अगस्त 11 -- Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। कच्ची कांवरिया मार्ग पर कांवरियों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तारापुर प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की ओर से छह स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं। सोमवार को धोबई गांव स्थित टेंट सिटी के समीप लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में ड्यूटी के दौरान जीएनएम सत्यनारायण अनुपस्थित मिले।

स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सक की उपस्थिति शिविर में शाम 6:18 बजे से 7:19 बजे तक चिकित्सक डा. पंकज कुमार, एएनएम इंदु तथा विकास वंदना मौजूद थीं। वहीं, ड्यूटी पर तैनात जीएनएम सत्यनारायण करीब एक घंटे तक शिविर में दिखाई नहीं दिए। जीएनएम की अनुपस्थिति के संबंध में जब शिविर में मौजूद चिकित्सक से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जीएनएम शिविर में आए हैं और आसपास कहीं गए हैं।

जांच एवं कार्रवाई हालांकि, करीब एक...