Munger News: धूमधाम से मनाया जा रहा बिहुला पूजा महोत्सव
मुंगेर, अगस्त 30 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।नगर के विभिन्न मोहल्ले में बिहुला पूजा को लेकर विशेष धार्मिक चहल पहल का वातावरण देखा जा रहा है। हवेली खड़गपुर नगर क्षेत्र में रक्षाबंधन और झूलनोत्सव पर बिहुला पूजा को लेकर जगह -जगह मूर्ति की स्थापना की जाती है। इसी कड़ी में नगर के कन्हैया टोला, खास बाजार और मारवाड़ी टोला में बिहुला विषहरी की मूर्ति के दर्शन को लेकर भक्तों को भारी भीड़ देखी जा रही है। नगर के कन्हैया टोला में श्री बिहुला पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर श्री नवयुवक संघ समिति कन्हैया टोला की ओर से आयोजन को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। विधि-विधान के साथ मां बिहुला की पूजा-अर्चना की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.