Munger News: धूमधाम से मनाया गया अन्नप्राशन दिवस, गर्भवती की हुई गोद भराई
मुंगेर, अगस्त 19 -- Munger News: टेटियाबंबर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के भुना गांव स्थितआंगनबाड़ी केंद्र संख्या 42 में मंगलवार को अन्नप्राशन दिवस और गोदभराई रस्म का आयोजन धूमधाम से किया गया। केंद्र को विभिन्न प्रकार की दाल, अनाज और पौष्टिक खाद्य सामग्रियों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। प्रदर्शनी के माध्यम से गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए संतुलित व पौष्टिक आहार की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि डीडीसी अजीत कुमार सिंह थे। इस मौके पर सीडीपीओ अमन कुमार, अंचल अधिकारी अर्चना कुमारी, बीडीओ निशा राय सहित आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाएं मौजूद रहीं। अन्नप्राशन दिवस पर बच्ची शिवांशी को अन्नप्राशन कराया गया। डीडीसी अजीत कुमार सिंह और बीडीओ निशा राय ने बच्चे को चम्मच से खीर खिलाकर रस्म पूरी की। वहीं गर्भवती महिला सोनाली कुमारी की पारंपरिक तरीके से गोद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.