मुंगेर, अगस्त 20 -- Munger News: मुंगेर/असरगंज, हिन्दुस्तान टीम। तीन दिवसीय बिहुला-विषहरी पूजा संपन्न होने के बाद बुधवार को गाजे-बाजे के विभिन्न पूजा केन्द्रों में स्थापित प्रतिमाओं को गंगा में विसर्जन किया गया। पूजा केन्द्रों से निकाली गई विसर्जन शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए एवं माता को नम आंखों से विदाई दी। देर शाम तक विसर्जन का सिलसिला सोझी घाट पर चलता रहा। पूजा केन्द्रों से माता विषहरी एवं बिहुला की विसर्जन शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल लोग माता का जयकारे लगाते चल रहे थे। अधिकांश प्रतिमाओं का विसर्जन शोभायात्रा शाम में निकाली गई। इससे पहले मंगलवार की रात पूजा केन्द्रों पर प्रतिमा दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती रही। यह भी पढ़ें- Purnia News: नाग पंचमी पर बिषहरी पूजा का हर्षोल्लास के साथ स...