मुंगेर, नवम्बर 18 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। ​18 नवंबर दिन बुधवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। सुबह की शुरुआत होते ही चारों ओर घने कोहरे और धुंध की चादर ने पूरे इलाके को अपनी आगोश में ले लिया। आलम यह था कि सुबह 8:00 बजे के बाद भी धीरे-धीरे ही धुंध छंटनी शुरू हुई, जबकि आसमान में आंशिक बादल छाए रहे। हालांकि, दोपहर 12 बजे के बाद धूप तो निकली, लेकिन वह इतनी निस्तेज थी कि उससे कुछ अधिक फर्क नहीं पड़ा। वहीं शाम 4 बजे के बाद फिर से धीरे-धीरे ठंड बढने लगी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: धुंध की आगोश में सुबह: तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड, रजाई में दुबके रहे लोगकोहरे और ठंड का असर ​सुबह के वक्त ठंड का असर इतना बढ़ गया था कि लोग अपने घरों में कंबल और रजाई के अंदर दुबके रहने को मजबूर हो गए। इस सीजन की पहली ठंड ने लोगों का ब...