मुंगेर, अक्टूबर 11 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को धर्मकांटा पर तौल के बाद खाद्यान्न उपलब्ध कराने की पहल की सराहना की जा रही है। इस व्यवस्था को लेकर अग्रहण पैक्स प्रबंधक चंदन सिंह चौहान ने अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जूली कुमारी के प्रति आभार जताया है। पैक्स प्रबंधक चंदन सिंह चौहान ने कहा कि धर्मकांटा पर तौल के बाद खाद्यान्न उपलब्ध कराने का निर्देश एक सराहनीय पहल है। इससे खाद्यान्न की माप-तौल में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी और जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को निर्धारित मात्रा में अनाज मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि एसडीएम प्रेम कुमार और एमओ के प्रयास से इस व्यवस्था से खाद्यान्न वितरण प्रक्रिया में गड़बड़ी की आशंका कम होगी। साथ ही सही मात्रा में खाद्यान्न ...