Munger News: धरहरा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, भट्ठी ध्वस्त, 600 केजी जावा महुआ नष्ट
मुंगेर, जुलाई 15 -- Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा प्रखंड में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लड़ैयाटांड़ थाना पुलिस ने सोमवार की शाम गौरैया गांव के जंगली क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध शराब निर्माण की एक भट्ठी को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान पुलिस ने करीब 600 केजी जावा महुआ नष्ट कर दिया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही शराब बनाने में संलिप्त लोग अंधेरे और जंगल का लाभ उठाकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत लड़ैयाटांड़ थाना पुलिस को गौरैया गांव के जंगल क्षेत्र में अवैध रूप से महुआ शराब बनाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब निर्माण में प्रयुक्त भट्ठी को ध्वस्त कर दिया। वहीं ड्रमों एवं गड्ढों में रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.