Munger News: धरहरा को मिला पहला डिग्री कॉलेज, आज से शुरू होगी स्नातक की पढ़ाई
मुंगेर, जुलाई 15 -- Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा प्रखंड के विद्यार्थियों के लिए बुधवार ऐतिहासिक दिन साबित होगा। वर्षों से जिस सरकारी डिग्री कॉलेज की मांग की जा रही थी, उसका सपना अब साकार होने जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भागलपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजकीय डिग्री कॉलेज, धरहरा का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के साथ ही स्नातक प्रथम सेमेस्टर की नियमित कक्षाएं भी शुरू हो जाएंगी। डिग्री कॉलेज शुरू होने से अब धरहरा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को स्नातक की पढ़ाई के लिए मुंगेर, जमालपुर, भागलपुर या अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे छात्रों का समय और आर्थिक खर्च दोनों बचेंगे। विशेष रूप से छात्राओं को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा का अवसर मिलने से उनकी पढ़ाई जारी रखने में बड़ी सहूलियत होगी। यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.